Saudi Arab: सऊदी अरब में महज 10 दिन में 12 लोगों को सजा-ए-मौत…जानें क्या था जुर्म

Share This Story

Saudi Arab: सऊदी अरब आज भी अपनी पुरानी परंपरा पर चल रहा है जहां सजा का मतलब मौत ही माना जाता है। कुछ ऐसा ही बीते 10 दिनों में देखने को मिला। जहां 12 लोगों को सिर काट कर सजा दी गयी। इस सजा में लोगों का सिर धड़ से अलग किया गया।

हालांकि इससे पहले कुछ समय पहले सरकार ने मौत की सजा में ढील छोड़ी थी। लेकिन एक बार फिर से सजा की ये परंपरा शुरू हो गयी है। एक रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में जिन 12 लोगों को ये सजा दी गयी है। उसमें अधिकतर लोग प्रवासी है। जिसमें तीन पाकिस्तानी, चार सीरियाई और दो जॉर्डन के रहने वाले है।
इन लोगों में तीन सऊदी अरब के ही लोग है। जिन पर ड्रग्स संबंधित कानून के उल्लंघन का आरोप था, जिसके चलते इन्हें सजा-ए-मौत दी गई थी। खास बात ये है कि सऊदी अरब के मॉडर्न इतिहास में पहली बार इतनी संख्या में लोगों को सजा-ए-मौत की सजा दी गई थी।

Join Channels

Share This Story

UPSE Coaching

Recent Post

Vote Here

What does "money" mean to you?
  • Add your answer