अभिनेता रणवीर सिंह को न्यूड फोटो शूट मामले में मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

Share This Story

मुंबई: मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को न्यूड फोटो शूट मामले में नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में रणवीर सिंह को 22 अगस्त को पुलिस के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित रहने को कहा गया है। आज रणवीर सिंह सपरिवार घर पर मौजूद नहीं थे, इसलिए यह नोटिस उनके नौकर ने रिसीव किया है।

रणवीर सिंह ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटो शूट करवाया था और इस दौरान की एक न्यूड फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। इसे लेकर कई संगठनों ने नाराजगी जताई थी। साथ ही कई जगह प्रदर्शन करते हुए मुंबई के 4 पुलिस स्टेशनों में मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में आज मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के विरुद्ध नोटिस जारी कर उन्हें 22 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Join Channels

Share This Story