माधुरी दीक्षित ने जाह्नवी कपूर के साथ ‘देवदास’ के गाने पर लगाए ठुमके, श्रीदेवी को किया याद

Share This Story

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में बतौर जज नजर आ रही हैं। जल्द ही इस शो में जान्हवी कपूर बतौर गेस्ट नजर आयेंगी। हाल ही में इस शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें झलक दिखला जा के स्टेज पर जान्हवी कपूर शो की जज माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म देवदास के गाने काहे काहे छेड़ छेड़…. मोहे पर डांस करती नजर आ रही है। जान्हवी के साथ डांस करने से पहले माधुरी उनसे कहती हैं- इसी मंच पर मैंने आपकी मम्मी श्रीदेवी के साथ डांस किया था। इसके बाद दोनों देवदास के गाने पर डांस करती हैं। इसके बाद माधुरी -जान्हवी को गले लगा लेती हैं।

सामने आये इस प्रोमो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों एक्ट्रेस की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। वहीं शो के अन्य जजेस भी दोनों अभिनेत्रियों के डांस मूव्स देखकर उनकी जमकर तारीफ करते हैं।

उल्लेखनीय है कि जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मिली के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसी के चलते वह इस शो में भी बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं।

Join Channels

Share This Story

UPSE Coaching

Recent Post

Vote Here

What does "money" mean to you?
  • Add your answer