महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो वाहनों की टक्कर में चार की मौत, पांच घायल

Share This Story

मुंबई:  महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अहमदनगर-औरंगाबाद हाइवे पर कैगांव के पास गोदावरी स्कूल के सामने दो वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला शासकीय अस्पताल में हो रहा है। यह जानकारी गंगापुर पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार अहमदनगर से औरंगाबाद की ओर जा रही कार शुक्रवार देररात अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में घायल पांच लोगों शशिकला कोराट (70), सिद्धार्थ जंगल (14), हेमंत जंगल (55), छाया जंगल (35) और शंकुतला जंगल (70) को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में रावसाहेब मोटे (56), सुधीर पाटिल (45) ,रतन बेदवाल (38) और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

Join Channels

Share This Story

UPSE Coaching

Recent Post

Vote Here

What does "money" mean to you?
  • Add your answer