राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं की मेजबानी करेंगे प्रधानमंत्री

Share This Story

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह अपने आवास पर हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेल-2022 के सभी पदक विजेताओं की मेजबानी करेंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों से पूर्व प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत की थी। उस दौरान उन्होंने वादा किया था कि उनके लौटने पर वे उनसे मिलने का समय निकालेंगे। इस वादे को अब वे पूरा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित कुल 61 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक लगभग 200 भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में आयोजित 16 विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया।

Join Channels

Share This Story