फलों के सेवन में शामिल करें अनानास, सेहत को मिलेंगे इतने सारे फायदे, यहां जानें

Share This Story

Benefits Of Pineapple : रोजाना एक फल खाना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। शायद आपने एक कहावत भी सुनी होगी ‘एन ऐपल अ डे, कीप डॉक्‍टर अवे’। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योकि फलों से मिलने वाला फाइबर पाचन क्रिया को तेज करने के साथ पेट के काम – काज को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये कब्ज और बवासीर जैसी बीमारियों से बचाता है।

इतना ही नहीं फलों के सेवन से शरीर में खनिज और विटामिन्स की पूर्ति भी होती है। अगर आप रोजाना फलों का सेवन करते है तो आपके लिए यह जानना जरुरी है कि फलों में अनानास एक ऐसा फल है जो बेहद ही पोष्टक और स्वादिष्ट होता है। अनानस पाचन में मदद से लेकर इम्युनिटी को बढ़ावा देने में लाभकारी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर अनानास आपके लिए इतना अच्छा क्यों है ?

अनानास खाने के फायदे

हड्डियों को मजबूत करता है

अनानास के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद कैल्शियम मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। इतना ही नहीं बल्कि इसमें मौजूद मैगनीज और कैल्शियम हड्डियों में होने वाली कई बीमारियों को दूर करता है।

उल्टी की समस्या में लाभकारी
अनानास के सेवन से उल्टी की समस्यां भी दूर होती है। इसमें मौजूद गुण मोशन सिकनेस को भी दूर करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। यह फल खट्टा होता है इसलिए उल्टी को रोकने में मददगार साबित होता है।

इम्युनिटी बूस्ट करने में मददगार

अनानास के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है। अनानास में मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर मौसमी बीमारियों के खतरे को भी कम मददगार है। इसके साथ ही अनानास खाने से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।

दिल को स्वस्थ रखता है

अनानास के सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में सहायक है, जिससे दिल स्वस्थ रखता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है और मोटापे से भी राहत मिलती है।

वजन घटाने में मददगार
अगर आप लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो गर्मियों में भरपूर मात्रा में अनानास का सेवन कीजिए। अनानास खाने से वजन कम होगा और पेट की चर्बी भी तेजी से कम होगी। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

शरीर से गंदा मांस बाहर निकालने में सहायक
अनन्‍नास में  मौजूद खास प्रोटीन शरीर के अंदर मौजूद गंदे मांस को भी खत्म करने में मददगार है। ये ना केवल आपकी चर्बी कम करता है, बल्कि पेट का मोटापा भी घटाता है।अगर आप लंबे समय तक रोज अनन्‍नास खाते है तो आपके शरीर से खराब मांस खत्म हो जाता है।

अनन्‍नास में मौजूद औषधीय गुण के कारण अनानास शरीर के भीतर मौजूद विषैले तत्‍वों को बाहर निकालता है। इसमें क्लोरीन भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि हर बार जब आप अनन्‍नास खाते हैं तो यह आपका थोड़ा सा हिस्सा खा जाता है।

Join Channels

Share This Story